फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटो चले हंगामे के बाद मिला 3.50 लाख की सहायता

Tue, 22 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए फैक्ट्री श्रमिक को फैक्ट्री की ओर से मुआवजा न दिए जाने से नाराज औद्योगिक क्षेत्र दहीचौकी की सभी फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक सड़क पर उतर आए। सदर विधायक की अगुवाई में प्रदर्शन किया। घंटों चले हंगामेे के बाद फैक्ट्री संचालकों ने मृतक आश्रित को 3.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


रविवार सुबह माखी थानाक्षेत्र के मुलुकगड़ार गांव निवासी फैक्ट्री श्रमिक अनमोल सिंह को सोनिक पावर हाउस के पास ट्रक ने रौंद दिया था। उसकी मौके पर ही मौत के बाद ग्रामीणों कई घंटे हाइवे पर जाम लगाया था। सोमवार को श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी फैक्ट्री संचालक मुआवजा देने को तैयार नहीं हुए।

मंगलवार को सभी फैक्ट्रियों के श्रमिक काम बंद कर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद फैक्ट्री संचालक मुआवजा देने को तैयार हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता व श्रमिकों के बीच सहमति के बाद प्रबंधन ने मृतक आश्रितों को साढ़े तीन लाख रुपये का चेक और दस हजार रुपये शव के दाह संस्कार के लिए दिए। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बिछिया नीरज गुप्ता, प्रताप सिंह, रामसिंह, प्रधान छोटेलाल मास्टर, केशनपाल, पवन सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें