फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर के बाद दनादन चला फावड़ा

Fri, 09 Oct 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
घर गिराए जानेे के बाद बचे मलबे को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में ही लोगों ने भलाई समझी। गुरुवार को लोग अपने घर का सड़क तक फैला मलबा उठाने में लगे रहे।
विज्ञापन


 
बुधवार को मगरवारा में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद लोगों ने गुरुवार सुबह से ही मलबा सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।  घर के कुछ सदस्य मलबे में जरूरी चीजों को ढूंढ़ते रहे तो कुछ इसमें सरिया व अन्य सामान ट्रैक्टरों में भरवाकर सुरक्षित स्थान पर भेजते रहे।


उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग को फोरलेन बनाने का काम इन दिनों चल रहा है। इसके मद्देनजर मार्ग को चौड़ा करने को लेकर मगरवारा क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुवार को स्थानीय लोग अपने घरों से निकले मलबे को बटोरते रहे। लोगों को आशंका है यदि वह मलबे को नहीं उठाएंगे तो प्रशासन इसे भी जब्त कर लेगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें