फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 27 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सीएचसी में डॉक्टरों से मारपीट करने के साथ ही तोड़फोड़ किए जाने से नाराज डॉक्टर और कर्मचारी शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी सीएमओ के पहुंचने के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव जोजापुर निवासी विष्णुपाल के यहां 25 मार्च को भगवत कथा में प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए पचास ग्रामीणों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसमें उपचार के दौरान 40 मरीजों को डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया था।

घर पहुंचते ही 26 की हालत फिर से बिगड़ जाने से उन्हें 108 एंबुलेंस से वापस सीएचसी लाया गया। गुरुवार की रात उपचार के दौरान मरीजों के साथ हुई लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने सीएचसी में हंगामा काटा था और तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं चिकित्सक व कर्मचारियों को मारापीटा भी था। घटना के बाद डॉक्टरों ने तीन लोगों समेत दर्जन भर उपद्रवियों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज डॉक्टर ने धरने पर बैठ गए। लगभग डेढ़ बजे सीएमओ डॉ. गीता यादव एसीएमओ के साथ सीएचसी पहुंची और डॉक्टरों को समझाते हुए उपद्रियों की गिरफ्तारी कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कराई जाएगी।

गिरफ्तारी के लिए डॉक्टरों ने 24 घंटे की मोहलत देने के बाद धरना समाप्त किया। धरने में सीएचसी प्रभारी केके आदिम, सौरभ सचान, डॉ. आरके सिंह, फार्मेसिस्ट वेद प्रकाश, बृजेश कुमार, डॉ. स्पर्धा गुप्ता, उमेश सविता, महेंद्र सिंह, उमा निवास बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें