फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शराब को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा लिया फंदा

Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। झंझरी गांव में गुरुवार दोपहर दो बजे शराब पीने को लेकर युवक का पत्नी से विवाद हो गया। नाराज युवक साड़ी के फंदे से लटक गया। पत्नी ने देखा तो पड़ोसियों की मदद से फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के झंझरी गांव में किराये पर कमरा लेकर साजन (32) पिछले चार महीने से पत्नी संजना के साथ रह रहा है। संजना ने बताया कि पति एक स्लाटर हाउस में काम करता है। शराब का लती होने से जो कमाता है वह उसी में उड़ा देता है। गुरुवार दोपहर घर जाने के बाद शराब पी, मना करने पर विवाद किया। पत्नी के मुताबिक, वह पास की दुकान से सामान लेने चली गई। घर लौटी तो देखा पति साड़ी के फंदे से लटक रहे थे। पड़ोसियों की मदद से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाई, वहां से हैलट रेफर किया गया है। साजन ने चार साल पहले अजगैन के दिलवल गांव निवासी संजना से प्रेम विवाह किया था। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें