कचहरी परिसर स्थित बने हाल का लोकार्पण करते मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश सुभा
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दिवंगत अधिवक्ता सरदार मनोहर सिंह अरोड़ा की स्मृति में बार एसोसिएशन भवन के पास उनके पुत्र द्वारा बनवाए गए अधिवक्ता भवन का उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश सुभाषचंद्र शर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनहित का काम कर मिशाल पेश की गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सरदार मनोहर सिंह अरोड़ा के निधन के बाद उनके बेटे सतविंदर सिंह ‘सोनू’ ने अपने अपने खर्च से पिता की स्मृति में अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया है। अति विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश आफताब हुसैन रिजवी ने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं जो समाज के लिए जिए वही महान है। राज्य विधिक परिषद के सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा कोरोना काल में पांच हजार अधिवक्ताओं का निधन हुआ है। सरकार ने 90 करोड़ रुपये जारी किया गया है। सरकार से और पैसे की मांग कर हर मृतक आश्रित को पांच लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिला जज हरबीर सिंह ने बार और बेंच में कभी भी विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो हमें दो कदम पीछे हट जाना चाहिए। रास्ता खुद ब खुद निकल आएगा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम शंकर सिंह यादव ने कहा अधिवक्ताओं पर जब भी संकट आएगा तो हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। न्यायिक अधिकारियों में आनंद कुमार, सिंह, राजेश गुप्ता, अयाज अहमद, एहसान उल्ला खान, विराट श्रीवास्तव, संजय सिंह, सुधा सिंह, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी, सतीश शुक्ला, गिरीश मिश्रा, विनय मोहन, ज्ञानेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह सतवेंदर सिंह, अजीत पाल सिंह, हरवेंद्रर सिंह, निहाल सिंह, आलोक कुमार सिंह, रजनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।