फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एडी के निरीक्षण का नहीं दिखा असर, दूसरे दिन भी देर से पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अपर स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ मंडल के निरीक्षण के 24 घंटे बाद भी जिला अस्पताल में उनकी चेतावनी का असर नहीं दिखा। कई डॉक्टरों के देर से आने के कारण ओपीडी करीब एक घंटे की देर से शुरू हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी जारी रही। इससे सुबह आठ बजे शुरू होने वाली ओपीडी करीब एक घंटे देर से शुरू हो सकी। भीषण गर्मी में मरीज, डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। करीब आधे घंटे बाद जब डॉक्टर अस्पताल पहुंचे तब मरीजों ने राहत की सांस ली। सीएमएस भी अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि कुछ डॉक्टर समय से पहुंचकर ओपीडी में बैठ गए थे। मालूम हो कि गुरुवार को एडी स्वास्थ्य डॉ. जीपी गुप्ता के निरीक्षण के दौरान सीएमएस करीब दो घंटे देर से जिला अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा भी सुबह कार्यालय में नहीं पहुंचे। हालांकि उनका कहना है कि वह सुबह 8:10 बजे अस्पताल में थे। पहले वह ओपीडी कक्ष संख्या एक में गए इसके बाद कार्यालय गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें