परिचय- हसनगंज बीआरसी का निरीक्षण करते एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा।
तैनात 14 कर्मचारियों में सिर्फ चार मिले उपस्थित, चढ़ा पारा
एडीबेसिक बोले-बीएसए के साथ शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल और का औचक निरीक्षण किया। एक भी छात्रा न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
एडी बेसिक कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा गुरुवार सुबह को आदमपुर बरेठी गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल पहुंचे। स्टॉफ का उपस्थिति रजिस्टर देखा तो 14 की जगह सिर्फ चार लोग ही मौजूद थे। उपस्थित रहने वालों में पूनम त्रिपाठी, ज्योति, राखी और अमिता साहू शामिल हैं।
पंजीकृत 100 छात्राओं में एक भी छात्रा स्कूल में नहीं थी। छात्राओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का रखा जाने वाले सैंपल देखा तो वह भी नहीं मिला। इसके बाद वह अजमत गढ़ी प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। अजमतगढ़ी में पंजीकृत 45 छात्रों में 18 उपस्थित मिले।
वहीं बीआरसी के निरीक्षण में ऑपरेटर काजल गुप्ता और बाबू अनुपम अनुपस्थित मिले। एडी बेसिक शिक्षा राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्रास चेकिंग की गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।