शहर में एक कोचिंग सेंटर को चेक करते सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करने निकले। सिटी मजिस्ट्रेट ने कई कोचिंग सेंटरों को चेक किया। उन्होंने सभी कोचिंग व कंप्यूटर इंस्टीट्यूट 2 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने खुले पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने शहर के कोचिंग व कंप्यूटर सेंटरों का निरीक्षण किया। शिक्षण संस्थानों में 2 अप्रैल तक पूर्ण बंदी के आदेश के बाद भी जिले में कई संस्थानों में छात्र पढ़ाई करते मिले। सिटी मजिस्ट्रेेट ने संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने काआदेश दिया। डीआईओएस राकेश कुमार ने कोचिंगों को 2 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।