फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानों पर मिलीं दवाएं सील

विज्ञापन
शुक्लागंज के देवारा कला में बिना लाइसेंस के पकड़ी गई दवाओं और बेचने वाले के साथ मौजूद औषधि निरीक् - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने शुक्लागंज के देवाराकला में दो किराने की दुकानों में छापा मारा। यहां पर मिलीं एलोपैथिक दवाएं सील कर दी गई। सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने बताया कि डीएम के आदेश पर देवाराकला गांव में विजयकांत व शिवशंकर की किराना दुकान में छापा मारा। यहां पर बिना लाइसेंस के ऐलोपैथी दवाओं की बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान काफी संख्या में एलोपैथिक दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। बरामद दवाओं को एक प्लास्टिक की बोरी में बंद करके सीज कर दिया गया है। इसकी कीमत 32 हजार रुपये है। दो दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में सक्षम कोर्ट में परिवाद दायर कराया जाएगा। इस दौरान सीतापुर के औषधि निरीक्षक नवीन कुमार व गंगाघाट थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें