फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में जहर घोलने वाले नौ कारखाने सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बंथर औद्योगिक क्षेत्र के पास डकारी गांव में जैविक खाद व पोल्ट्री फूड कारखानों से हो रहे वायु प्रदूषण पर एसडीएम ने 17 कारखानों को सील कर जांच के आदेश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने देर शाम तक नौ कारखानों को सील करने की कार्रवाई पूरी कर ली। इन कारखानों में ग्लू और चर्बी तैयार करने में लकड़ी के बजाय चमड़े की कतरन जलाए जाने की शिकायत मिली थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि सभी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों अमर उजाला ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। डीएम ने औचक निरीक्षण कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

डकारी गांव के आसपास जैविक खाद और फूड सप्लीमेंट बनाने के नाम पर कई कारखानों का संचालन किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जैविक खाद व पोल्ट्री फूड का लाइसेंस लेकर संचालित इन कारखानों से बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण फैल रहा था। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर अक्षत वर्मा ने बुधवार शाम को अचानक एक के बाद एक 17 कारखानों में छापा मारा। जांच में वॉयलर में जलाने के लिए कई में चमड़े की कतरन का प्रयोग होते पाया तो कुछ कारखानों में बुझी हुई भट्ठियों के पास जलौनी लकड़ी रखी मिली। एसडीएम व पुलिस बल को देखकर मजदूर भाग निकले। कारखानों मालिकों को बुलाया गया लेकिन कोई नहीं आया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी को सील करके जांच करने के निर्देश दिए। हालांकि देर शाम तक प्रदूषण बोर्ड की टीम सिर्फ नौ कारखानों को सील कर पाई। डीएम रवींद्र कुमार ने नियमों का उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि इन कारखानों को जैविक खाद और फूड सप्लीमेंट बनाने का लाइसेंस दिया गया है। इनमें ग्लू व चर्बी तैयार किए जाने का खुलासा हो रहा है। सभी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें