फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंगहोम सील

विज्ञापन
सफीपुर कस्बे के रामशिव अस्पताल को सील कराते एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीएचसी प्रभारी कौशलेंद्र प् - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। पांच दिन पहले हुई जांच में बिना पंजीकरण संचालित पाए गए रामशिव नर्सिंगहोम बुधवार को सील कर दिया गया। इलाज में लापरवाही की शिकायत के बाद एसडीएम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बा निवासी सलाउद्दीन ने 19 सितंबर को रामशिव नर्सिंगहोम की शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी। इसमें बिना पंजीकरण के संचालन होने व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पांच दिन पहले सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र के सीएचसी प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया था।
संचालक विशाल और रवि दीक्षित अस्पताल के पंजीकरण का कोई भी कागज व डिग्री नहीं दिखा पाए थे। नर्सिंगहोम में डॉक्टरों के पैनल व इलाज कर रहे डॉक्टरों की सूची भी नहीं उपलब्ध थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी अनुमति नहीं थी। कोविड हेल्प डेस्क न होने से भर्ती मरीजों की कोरोना जांच भी नहीं हो पाई थी। मानकों को दरकिनार कर नर्सिंगहोम का संचालन पाए जाने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी कौशलेंद्र प्रकाश, पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और नर्सिंगहोम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें