फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से की कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफ ीपुर। कस्बे के मोहल्ला मंगलबाजार स्थित ईदगाह मार्ग पर बंजर भूमि संख्या 2371 एवं परती 2369 (एक बीघा तीन बिस्वा) भूमि पर कब्जा कर निर्माण प्रारंभ हो गए हैं।
विज्ञापन

कब्जेदारी के मामले में तीन माह पूर्व विवाद हुआ था तो उपजिलाधिकारी न्यायालय से एक दर्जन लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी। कुछ समय बाद प्रशासन की लापरवाही पर फिर उसी भूमि पर निर्माण प्रारंभ हो गया। कुछ ने निर्माण कार्य पूरा भी करा लिया। इसी की शिकायत पर शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी डा.अनुपम सिंह ने मौके पर पहुंच निर्माण ढहा दिया था। शनिवार को एक दर्जन लोगों ने उपजिलाधिकारी से मिल सरकारी भूमि पर अन्य कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि तहसील कार्यालय से जांच कराने के बाद चिह्नित सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम से
पुरवा। ग्राम समाज की 30 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत प्रधान समेत आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एसडीएम से की। असोहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाठकपुर की प्रधान सीमा त्रिपाठी के साथ ग्रामीणों में हेमलता, राजेश, सावित्री, तारावती, राजेश गुप्ता, खिलाड़ी, रामू, रामेंद्र, प्रेमा, सर्वेश, घनश्याम, रामबाबू व सतीश ने एसडीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि ग्राम समाज की 30 बीघा भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे गांव में होने वाले विकास कार्यों में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, खेल मैदान के कार्य भूमि न होने से रुके हुए हैं। एसडीएम राजेश चौरसिया ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन करके जांच के आदेश दिए हैं। उधर, तहसील क्षेत्र के कोरटगंज गांव में मुख्य सड़क किनारे भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की जांच के लिए एसडीएम मौके पर पहुंचे। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण होने की पुष्टि पर उसे रुकवा दिया गया है। रविवार को राजस्व टीम भेजकर अवैध निर्माण गिरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें