गंजमुरादाबाद। कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन से ग्राम रघुरामपुर पुलिया के पास एक गोवंश टकरा गया। ट्रेन के अगले हिस्से की टक्कर से मवेशी ट्रैक में फंस गया, जिससे कुछ ही समय में मवेशी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने शव को किसी प्रकार ट्रैक से बाहर निकाला। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।
कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार शाम को गंजमुरादाबाद और बांगरमऊ के बीच ग्राम रघुरामपुर के पास पहुंची थी कि तभी कुछ गोवंश भागते हुए ट्रैक पार करने लगे। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन एक गोवंश ट्रेन के इंजन से टकराकर ट्रैक में बुरी तरह फ ंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गाड़ी खड़ी हो गई। जब कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता से शव को बाहर निकाला तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।