फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया पर कार्रवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी: सांसद

विज्ञापन
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कन्हैया पर कार्रवाई तो बहुत पहले होनी चाहिए थी। क्योंकि यह लोग अमित शाह, मोदी को जान से मारने की बात करते हैं। हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात करते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि सभी वीडियो का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट को लेना चाहिए और सब के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि कार्रवाई से सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका भी अछूती नहीं रहनी चाहिए। सांसद ने कहा कि लोग मुफ्त के चक्कर में ज्यादा हैं। जेएनयू और एएमयू यूनिवर्सिटी से उठे विरोध के बारे में बताया कि उनके ऊपर नेताओं का हाथ हैं जिनके पैरों की मिट्टी खिसक गई है। इन लोगों ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करा दिया।
आजम खां, पत्नी और बेटे को जेल भेजे जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये सब कुछ न तो योगीजी ने किया है, ना ही साक्षी महाराज ने किया है। जेल न्यायालय ने भेजा है। न्यायालय के निर्णय को हम न तो चुनौती दे सकते हैं और न कोई टिप्पणी कर सकते हैं। दिल्ली में आप की सरकार बनने पर सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में अभी जागृति की कमी है। लोग मुफ्त के चक्कर में ज्यादा है। दावा किया कि अब दिल्ली वाले पछता रहे हैं और प्रायश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें