फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुलदीप सेंगर की विधानसभा से सदस्यता रद्द होने से रिक्त हुई बांगरमऊ विधानसभा की सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम ने उपचुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन

डीएम ने रवींद्र कुमार ने उपनिर्वाचन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौैंपी है। मतदान व मतगणना कार्मिक, माइक्रो प्रेक्षक व सहायक व्यय प्रेक्षक व्यवस्था के लिए सीडीओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी को अपर प्रभारी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। प्रभारी और सहायक प्रभारी मतदेय स्थलवार मतदान कार्मिकों की नियुक्तियां और पर्याप्त आरक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति व उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवींद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त किए जाने वाले मतदान कार्मिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 162 बांगरमऊ के क्षेत्र के निवासी नहीं होने चाहिए।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक को प्रभारी, नगर मजिस्ट्रेट को अपर प्रभारी और उपजिलाधिकारी बांगरमऊ को अपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां एवं उनका प्रशिक्षण कराएंगे। भारी/हल्के वाहन एवं ईंधन व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट को प्रभारी अधिकारी, एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन को अपर, जिलापूर्ति अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी ईंधन आपूर्ति और क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने मत पत्र व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए को प्रभारी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को अपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें