फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार व ओवरलोड वाहनों पर की जाए कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रवींद्र कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। डग्गामार, अनाधिकृत, ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर अब तक की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि जनपद में राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग दुर्घटनाओं से घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने बताया कि घायल एवं पीड़ित व्यक्ति द्वारा 1033 पर काल करके एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्कूल एवं कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम एवं वाहनों की सूची नाम पते सहित उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय को दी। कहा कि नेशनल हाईवे पर अनाधिकृत संचालित ढाबों के विरुद्ध कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने व राजमार्गाें पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्लान बनाकर काम किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें