फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंजीकरण न मिलने पर एसीएमओ ने बंद कराया क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक को एसीएमओ ने बंद करा दिया। बिना नाम के संचालित इस क्लीनिक में कई साल से हड्डी का इलाज हो रहा था।
विज्ञापन

मियागंज में तिराहे के पास कई सालों से एक क्लीनिक बिना नाम और पंजीकरण के संचालित हो रहा था। यहां फ्रैक्चर वाले मरीजों का तेल की मालिश कर इलाज किया जा रहा था। दो दिन पहले इसकी शिकायत मिलने पर सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर सोमवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार क्लीनिक पहुंचे। यहां एक मरीज का इलाज होते मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ ने इलाज कर रहे युवक से पंजीकरण दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस पर क्लीनिक को सील करके नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब भी मांगा है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें