फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर 80 हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। धानीखेड़ा गांव निवासी महिला ने खुद को अधिवक्ता बताने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कराने के एवज में 80 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के धानीखेड़ा निवासी माधुरी गुप्ता ने बताया कि रुदीखेड़ा के रुद्र प्रताप ने अपने को अधिवक्ता बताकर एक मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पहले 50 हजार लिए। कहा कि अगर दर्ज नहीं हो पाया तो रुपये वापस कर दूंगा। रुपये तो वापस नहीं हुए बल्कि बाद में पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये और ले लिए। महिला का कहना है कि उसके पास झूठे मुकदमे में फंसाने की बात का ऑडियो भी है। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करने, व्हाट्सएप पर अभद्र संदेश भेजने और स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें