लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र के बसीरतगंज में सड़क पार करते समय वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला की भी हादसे में जान चली गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बरहा मुस्तफ ाबाद निवासी सिधू तिवारी (30) सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे लखनऊ तेलीबाग के वृंदावन कालोनी निवासी रिश्तेदार नीलम देवी (35) पत्नी संदीप कुमार को बाइक से छोड़ने जा रहा था। अजगैन थानाक्षेत्र में बसीरतगंज के पास सड़क पार कर रहे सरांय कटियान निवासी राम प्रसाद (61) बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में बुजुर्ग राम प्रसाद और बाइक पर पीछे बैठी नीलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक सिधू गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां युवक की हालत चिंताजनक बनी है। महिला के बैग में मिले कागजों से पुलिस ने शिनाख्त की और परिजनों को हादसे की सूचना दी है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका लखनऊ के किसी दैनिक अखबार में रिपोर्टर थी।
हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर
औरास। थानाक्षेत्र के झेरिहा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अलदो गांव निवासी मां-बेटे घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।
अलदो गांव निवासी सोनेश्वरी (60) पत्नी स्व. राम प्रसाद रविवार देर शाम अपने बेटे रामकिशन उर्फ पवन (25) के साथ बाइक से सीमऊ गांव स्थित टेलर की दुकान से कपड़े उठाने जा रही थी। रामकिशन झेरिहा पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही सोनेश्वरी उछलकर सड़क पर जा गिरी। तभी वाहन ने वृद्धा को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां सोनेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि रामकिशन का इलाज चल रहा है।
घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
औरास (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के अल्दौ गांव निवासी रामरतन (35) अपनी पत्नी पूजा (33) व मां सोनेश्वरी, दो वर्षीय पुत्री सोनल को लेकर बाइक से आसीवन थानाक्षेत्र के ही जंगूखेड़ा गांव में सत्संग में गये थे। वापस लौटते समय कस्बा औरास के पास संडीला-उन्नाव मार्ग पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के समीप विपरीत से दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें पीएचसी औरास में भर्ती कराया गया था। जहां से रामरतन व उसकी मां को जिला अस्पताल रेफ र किया गया था। देर रात जिला अस्पताल में सोनेश्वरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।