फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराकर वैन पलटी, जीजा व साला घायल

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर हादसे के बाद वाहनों को हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में वैन, कंटेनर से टकराकर पलट गई। घटना में वैन सावर दो लोग घायल हो गए। हादसे से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली निवासी रण विजय (30) अपने साले अनुज (17) निवासी नयाखेड़ा माखी के साथ वैन में सीएनजी भरवाने शहर आया था।
लौटने पर वर्कशाप मोड़ के निकट ओवरटेक करते हुए वैन, कंटेनर से टकराकर पलट गई। घटना में दोनों जीजा, साले घायल हो गए। कंटेनर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर को किनारे कराकर बाधित यातायात चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें