मौरावां। उदोतपुर के मजरा अकोहरी गांव में खेत से घास का गट्ठर लेकर लौट रही किशोरी रास्ते में हाईटेेशन लाइन की चपेट में आ गई। खेतों में मौजूद किसानों ने डंडे की मदद से उसे करंट से अलग कर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौरावां थाना क्षेत्र के उदोतपुर के मजरा अकोहरी निवासी शिवशंकर लोधी की 13 वर्षीय बेटी किरन मवेशियों के लिए खेत से घास लेने गई थी। घास काटने के बाद किशोरी गट्ठर सिर पर रखकर घर लौच रही थी। रास्ते में शिवधार लोधी के खेत के ऊपर से गुजरी ढीली हाईटेंशन लाइन में घास का गट्ठर छू गया। किशोरी करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी।
आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने डंडे से किशोरी को करंट से अलग किया और परिजनों को घटना की जानकारी देकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।