फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपती व बच्ची समेत 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज/ पुरवा। अचलगंज के मवइया लायक गांव निवासी सरवन कुमार (28) रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी मनोरमा (26) व एक साल की बेटी मानवी को साथ लेकर बाइक से ससुराल पुरवा कोतवाली के भटखेरवा गांव जा रहा था।
विज्ञापन

बिछिया सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व बच्ची घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हसनगंज के मोहान चिरियारी मोड़ पर कार व बाइक में टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार लखनऊ के मलिहाबाद के गढ़ी संजर निवासी रामकिशन व उसकी पत्नी संगीता घायल हो गए। संगीता भाई को राखी बांधकर पति के साथ घर लौट रही थी। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें