फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक सिपाही अनिल कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। मथुरा में तैनात कस्बा निवासी सिपाही की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिमी निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र रमेशचंद्र वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती थाना नौहझील जनपद मथुरा में थी। रविवार 18 अप्रैल को सुबह अनिल कुमार यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर ड्यूटी कर रहे थे।
तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। उनका मथुरा के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मां राजकुमारी, बहन आशा, निशा व भाई पंकज का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें