फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मांस विक्रेता समेत दो की मौत

विज्ञापन
मौरावां में हादसे के बाद कार के पहिए के नीचे पड़ी मृतक उमर की बाइक। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां/आसीवन। सड़क हादसे में मांस विक्रेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौरावां और आसीवन थाना क्षेत्र में यह हादसे हुए। मौरावां में कार की टक्कर से बाइक सवार मांस विक्रेेता व मौरावां में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई। हादसे के बाद मौरावां पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। आसीवन में बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसा-एक
मौरावां के कटरा चेतराय मजरे पानकुंवरखेड़ा निवासी मांस विक्रेता मोहम्मद उमर कुरैशी (60) मंगलवार सुबह घर से बकरी खरीदने की बात कहकर बाइक से निकला। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कुदरा गांव के पास एक मदरसा के सामने तेज रफ्तार कार से उमर की बाइक की टक्कर हो गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उमर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। उमर की मौत से पत्नी हसबुलनिशा व चार बेटों का रोकर बुरा हाल है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हादसा-दो
आसीवन के नगर पंचायत हैदराबाद के सुभाष नगर निवासी छोटेलाल राठौर (70) लइया चना का ठेला लगाते थे। रविवार देर शाम वह आवागोझा गांव की साप्ताहिक बाजार से लइया चना बेच कर ठेलिया समेत घर लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मकबूलखेड़ा मोड़ पर बाइक चालक ने बुजुर्ग को सामने से टक्कर मार दी थी। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवार शाम परिजन छोटेलाल को लेकर लखनऊ से घर आ गए थे। मंगलवार सुबह छोटेलाल की मौत हो गई। मृतक के बेटे राम किशोर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें