फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, मां घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल रानी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। गांधी नगर तिराहा पर सड़क पार कर रही मां-बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत और मां घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे बच्ची के पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें भी भर्ती कर इलाज दिया गया। घटना के वक्त मां-बेटी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी राजेंद्र तिवारी की पत्नी रानी अपनी छह वर्षीय बेटी सुप्रिया, जिठानी मंजू तिवारी व उसके 10 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ सोमवार सुबह आदर्शनगर स्थित रिश्तेदार की बेटी के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। बरात विदा होने के बाद सभी पैदल घर लौट रहे थे। घर जाने के लिए गांधी नगर तिराहा से सड़क पार करते वक्त ट्रक ने रानी व उसकी बेटी सुप्रिया को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सुप्रिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मां रानी का इलाज शुरू किया। हादसे के वक्त समय जेठानी मंजू व उसका बेटा कार्तिक बाल-बाल बच गए। बच्ची की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे उसके पिता राजेंद्र की भी हालत बिगड़ गई। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें