फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
सेवानिवृत्त दरोगा राजपाल का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। छत से सरिया उतारने के दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छत्ताखेड़ा गांव निवासी राजपाल (63) तीन वर्ष पहले पुलिस विभाग में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुरवा-अचलगंज मार्ग पर अचलखेड़ा गांव के पास मुख्य मार्ग के किनारे की जमीन लेकर भवन का निर्माण कराया था। उसी मकान में वह परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह राजपाल छत पर रखी सरिया को मजदूरों से नीचे उतरवा रहे थे। एक मजदूर ने उन्हें नीचे सरिया पकड़ने के लिए भेजा। ऊपर से मजदूर ने उन्हें सरिया पकड़ाई और हट गया। इसी दौरान सरिया झोल खाकर ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
जिससे राजपाल करंट का तेज झटका लगने से बेहोश हो गए। परिजनोें ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सेवानिवृत्त दरोगा की मौत पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी कमला ने पति की मौत की सूचना फोन से सीतापुर के खैराबाद थाना में सिपाही के पद पर तैनात मंझले बेटे राकेश व बहराइच में शिक्षक बड़े बेटे मनोज को दी। पिता की मौत की सूचना पर पहुंचे दोनाें बेटे शव देखकर बिलख उठे। छोटा बेटा रिंकू भी पिता की मौत पर मां कमला से लिपटकर रो पड़ा। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें