फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में घुसा मवेशियों से भरा कंटेनर, दो मवेशी मरे

विज्ञापन
बांगरमऊ में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मवेशियों से भरा कंटेनर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े भूसी से भरे कंटेनर में शनिवार रात मवेशी लादकर आ रहा दूसरा कंटेनर पीछे से भिड़ गया। कंटेनर में लदे दो मवेशियों की मौत हो गई। 18 मवेशियों को पास की गोशाला भेजा गया है। कंटेनर नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला सीवान के थाना भगवानपुरा के रामपुर महेश गांव निवासी नत्थू सिंह कंटेनर चालक है। शनिवार रात लगभग एक बजे उसने धान की भूसी से भरा कंटेनर बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास ढाबे के सामने खड़ा किया और केबिन में सो गया।
इसी दौरान बिल्हौर की ओर से आ रहा मवेशी से भरा दूसरा कंटेनर भूसी भरे कंटेनर में पीछे से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए, जबिक मवेशियों से भरे कंटेनर का चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कंटेनर का डाला खोला तो उसने 20 मवेशी भरे मिले। दो की मौत हो चुकी थी। अन्य मवेशियों को खैरुद्दीनपुर व साईंपुर सगौड़ा की गोशाला में भेजा गया है। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें