फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गुजर रही मालगाड़ी के सामने वृद्ध ने कूदकर जान दे दी। रात की घटना होने से शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। तभी कुछ देर बाद डाउन लाइन पर आई वैशाली एक्सप्रेस के चालक ने शव देख कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर जामा तलाशी ली। लेकिन वृद्ध के पास कुछ न मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब दो बजे उन्नाव जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर तीन से गुजर रही मालगाड़ी के आगे कूदकर 60 साल के वृद्ध ने जान दे दी। शव काफी देर तक ट्रैक पर ही पड़ा रहा। रात करीब 2 बजे डाउन लाइन पर आ रही वैशाली एक्सप्रेस के चालक ने शव पड़ा देख सूचना कंट्रोल रूम को दी। जीआरपी व आरपीएफ को इसकी जानकारी हुई।
सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया। जामा तलाशी में वृद्ध के पास कुछ न नहीं मिला। एक झोला उसके पास था जिसमें पानी की बोतल पड़ी हुई है। वृद्ध सफेद रंग का पायजामा व उसी रंग की टीशर्ट पहने हुए है। आरपीएफ प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें