फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडिंग के पैसों को लेकर भिड़े हेक्सा के कर्मचारी

Fri, 23 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय में पुराने लाइसेंस की फाइलों की फीडिंग के लिए लेकर हेक्सा कंपनी के दो कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब एआरटीओ प्रशासन को हुई तो वह मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना देकर एक कर्मचारी को पकड़वाया, जबकि दूसरा भाग निकला।

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस की पुरानी फाइलों की कंप्यूटराइज्ड फीडिंग का ठेका लखनऊ की हेक्सा कंपनी ने ले रखा है। कंपनी के आठ कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय में काम कर रहे हैं।

इन्हें पुराने लाइसेंसों की लगभग तीन लाख डाटा इंट्री का कार्य दिया गया है। प्रति इंट्री इन कर्मचारियों को डेढ़ रुपये दिए जाते हैं। बुधवार को कर्मचारी प्रदीप अवस्थी व सुरेशचंद्र शुक्ला डाटा इंट्री का कार्य कर रहे थे। तभी इंट्रियों की फीडिंग को लेकर दोनों में पहले विवाद शुरू हुआ बाद में नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
विज्ञापन


धीरे-धीरे कार्यालय में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई मौके पर पहुंचीं। एआरटीओ प्रशासन को देखकर प्रदीप अवस्थी तो मौके से भाग निकला जबकि सुरेशचंद्र वर्मा को वह अपने साथ ले आईं। सुरेश से उसका अथार्टी लेटर पूछा गया तो उसने बताया कि अभी आता होगा।
विज्ञापन


इस पर एआरटीओ ने कहा कि कितने दिनों से काम कर रहे हो तो उसने बताया कि सात दिनों से। अथार्टी लेटर न पाए जाने पर सूचना पुलिस को दी। ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें