फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली कटौती के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए जिला उपाध्यक्ष जीत ज्ञानी व अधिवक्ता प्रदीप यादव निराला पार्क से पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद को सौंपा। प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली लगातार महंगी हो रही है। इसके बाद भी घंटों बिजली की कटौती हो रही है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप हो रही हैं।
यूथ विंग जिलाध्यक्ष दीपू कुमार ने कहा कि किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं और आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार इस समस्या से निपटने के बजाए लगातार बिजली की दरों में वृद्धि के काम में लगी हुई है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार बिजली कटौती के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करें। इससे आम जनता को निर्बाध 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार बिजली कटौती के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का तत्काल निवारण करे ताकि प्रदेश के किसानों को भी अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी फसलें खराब होने से बच सकें। साथ ही फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख्त कदम उठाए जाने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में यूथ विंग जिला महासचिव भानू प्रकाश, नगर अध्यक्ष मान सिंह, बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार, नीरज सिंह, रामेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, अक्षय, धर्मेंद्र व शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें