फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिव्यांग किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। दिव्यांग किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 13 साल की दिव्यांग किशोरी को शुक्रवार शाम अमित नाम का युवक झाड़ियों में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। किशोरी ने आरोपी का नाम बताया तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। डायल 112 पर जानकारी दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें