फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, चार पर रिपोर्ट

Mon, 14 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। गांव के चार लोगों ने आठ अप्रैल को घात लगाकर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पत्नी ने जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी राजेश और अंकुर सिंह के बीच विवाद चल रहा है। राजेश की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि आठ अप्रैल की शाम छह बजे पति गेहूं की फसल काट कर घर जा रहे थे। रास्ते में लखन सिंह के मंदिर के पास गांव के अंकुर सिंह, राजेश, रामबिलास और रामबहादुर बैठे थे। पति को देख उन पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में पति का इलाज चला। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

किशोरी लापता, रिपोर्ट
बेहटामुजावर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 10 अप्रैल को मटुकरी गांव दवा लेने गई थी। तब से लापता है। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। उसने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष मुन्नाकुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।(संवाद)
विज्ञापन

-
मेले में परिवार से बिछड़ा बच्चा, पुलिस ने खोजा
नवाबगंज। कानपुर के ग्वालटोली निवासी अभिषेक रविवार को परिजनों के साथ कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर में दर्शन करने आए थे। मेले में उन्हें दो साला का बच्चा रोता मिला। वह बच्चे को लेकर कमेटी कार्यालय पहुंचे। कमेटी के लोगों की सूचना पर आरक्षी अनूप द्विवेदी ने कस्बे के बंगला मोहल्ला निवासी बच्चे की मां चांदनी के सुपुर्द किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें