फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले घर में अकेली नाबालिग किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में उसके कपड़े भी फट गए। शोच मचाने पर युवक भाग निकला। घर लौटे पिता को जब इसका पता चला तो उसने घर पर बहन को अकेला छोड़कर जाने पर बेटे को डांट दिया। इस पर उसने जहर खा लिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह पांच फरवरी को परिवार के साथ गांव से 15 किलोमीटर दूर रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। घर में 14 साल की नाबालिग बेटी और 17 वर्षीय बेटा था। अगले दिन छह फरवरी को इसी शादी में शामिल होने जा रहे चाचा के साथ बेटा भी पहुंच गया। घर में बेटी को अकेला पार कर पड़ोसी बिलास घर में घुस आया और सोते समय ही बेटी को गलत नीयत से पकड़ लिया। नींद खुलने पर बेटी ने बचाव का प्रयास किया तो उसके कपड़े भी फट गए। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया।
पड़ोसियों की सूचना पर छह फरवरी की ही रात में वह परिवार सहित घर लौटे तब बेटी ने घटना की पूरी जानकारी दी। छोटी बहन को घर में अकेला छोड़कर दावत में जाने पर पिता व अन्य परिजन ने बेटे को डांटा तो इससे आहत बेटे ने घर में रखा जहर खा लिया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ सुब्रत नारायण ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें