फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पशु बाड़े में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-3- श्यामू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव निवासी युवक का शव रविवार को पशु बाड़े में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं ग्रामीणों में युवक के शराब का लती होने से परिवार में विवाद की चर्चा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव त्रिपुरारपुर निवासी श्यामू (24) पिता अवधेश कुमार के साथ खेती में हाथ बंटाता था। रविवार सुबह अवधेश जब घर के सामने बने पशुबाड़े में मवेशियों को चारा करने गए तो श्यामू का शव छप्पर के बांस में रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह चीखते हुए बाहर की ओर भागे और घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को पिता ने बताया कि बेटे मानसिक बीमार था। वह दो बार पहले भी आत्महत्या का कदम उठा चुका था लेकिन समय पर देख लेने से उसे बचा लिया गया था। बेटे की मौत से मां सुनीता, बड़ा भाई रामू, बहनों में सोनी और रीता बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था इसलिए उसने यह कदम उठाया। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें