फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गाजियाबाद में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 05 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भीखमपुर गांव निवासी युवक की गाजियाबाद में मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ठेकेदार की सूचना पर पहुंचे छोटे भाई को दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत की जानकारी दी और शव एंबुलेंस से घर भेज दिया। घर लाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो फेफड़ा और लीवर फटा मिला।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के गांव भीखमपुर गांव निवासी अशोक कुमार (28) गाजियाबाद के दादरी में ठेकेदार के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। 23 मई को वह काम पर गया था। छोटे भाई बसंत के मुताबिक ठेकेदार ने सूचना दी कि काम के दौरान दीवार गिरने से अशोक की मलबे में दबकर मौत हो गई है। बुधवार सुबह वह दादरी पहुंचा तो ठेकेदार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराए बिना ही एंबुलेंस से शव रख घर भेज दिया। देर रात शव गांव पहुंचा, शक होने पर गुरुवार सुबह पुलिस को पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी। पति की मौत से पत्नी संध्या और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था, डेढ़ साल की बेटी पल्लवी है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें