उन्नाव। हजीरा गांव में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को बिना बताए ही शव लेकर घर जा रहे थे लेकिन अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
सदर कोतवाली के हजीरा गांव निवासी अभय (28) पुत्र शंकरलाल देर शाम घर में रस्सी के फंदे से लटके हुए मिला। परिजन जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मृतक के घर पुलिस भेजी गई है। घटना का पता लगाया जा रहा है।