फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मायके में रही महिला ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। भुड़कुंडी गांव में मायके में रह रही महिला ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी ले गए, वहां से लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भुडकुंडी निवासी रज्जाक की बेटी शहनाज (19) की मार्च 2024 में आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन होने से शहनाज मायके में रहने लगी थी। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। शुक्रवार शाम चार बजे शहनाज ने संदिग्ध परिस्थितयों में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने खाते से पार किए 10 हजार
बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार को साइबर ठगो ने निशाना बनाया। नेट बैंकिंग के माध्यम से 10 हजार रुपये पार कर दिए। यही नहीं व्हाट्सएप भी हैक कर लिया। पीड़ित ने साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत की है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें