फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कोहरे में सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस से टकराई वैन, चार शिक्षक व चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर मंगलवार सुबह सात बजे कोहरा अधिक होने से सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस से वैन टकरा गई। हादसे में चालक और चार शिक्षक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के पाटन निवासी प्रवीण कुमार (40) वैन चलाते हैं। मंगलवार सुबह वह बिहार थानाक्षेत्र के भैरमपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार (33), अचलगंज के पचोड्डा निवासी दीपक कुमार (31), बीघापुर के आदर्श सिंह (30), पाटन के विवेक कुमार मिश्रा (30) को लेकर गंजमुरादाबाद ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों में छोड़ने जा रहे थे। रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर बेथर गांव के पास सड़क किनारे एक निजी स्कूल की बस खड़ी थी। कोहरा अधिक होने से चालक को बस दिखी नहीं और वैन उसी से टकरा गई।
हादसे में चालक सहित चारों शिक्षक घायल हो गए। घटना की सूचना पर बेथर चौकी इंचार्ज डीपी सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा। शिक्षकों के घायल होने की सूचना पर बीएसए संगीता सिंह अस्पताल पहुंचीं और शिक्षकों का हाल जाना। घायलों में दीपक प्राथमिक स्कूल भगवंतपुरवा, विवेक कुमार मिश्रा प्राथमिक विद्यालय जसरापुर, सुनील कुमार कंपोजिट स्कूल दारापुर और आदर्श सिंह कंपोजिट स्कूल बहलोलपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें