फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टायर फटने से पिकअप पलटी, टमाटर बिखरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भवनियापुर के निकट टायर फटने से पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए और टमाटर बिखर गए।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के थाना औरास गांव सीमो निवासी रामजीत मध्य प्रदेश के शिवपुरी से पिकअप में टमाटर लादकर लखनऊ लेकर जा रहे थे। साथ में गांव का परिचालक अभिशेष सिंह भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के भवनियांपुर गांव के पास किलोमीटर 178 के पास रात ढाई बजे टायर फटने से पिकअप असंतुलित होकर ओवरटेक लाइन के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद टमाटर बिखर गया। चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा एटलस गश्त दल और तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। सेफ्टी टीम ने वाटर बैरियर लगवा कर टॉर्च और बटन लाइन की रोशनी में एटलस क्रेन से पिकअप को सीधा कराया और टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया। टमाटर दूसरी पिकअप में लादकर चालक लखनऊ चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें