फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कस्बे के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को किशोर बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर गया। घर में कोई न होने से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर दादी उसे लेने पहुंची तो आरोपी भाग निकला। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ और एएसपी भी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन उसकी दादी मौके पर पहुंची। दादी को देख आरोपी भाग निकला। बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र लाने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी से पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र भी कोतवाली पहुंचे। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें