फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर शार्ट सर्किट से पुलिस बूथ में लगी आग, धू-धूकर जला

विज्ञापन
फोटो-29- गदनखेड़ा चौराहे पर आग की लपटों से ​घिरा पुलिस बूथ। स्रोत: वीडियो
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास बने पुलिस बूथ में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से वह धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देख आसपास खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास पुलिस का बूथ बना है। उसके ऊपर से बिजली का तार निकला हुआ था। रविवार रात करीब आठ बजे अचानक से तार जलने लगा और टूटकर उसी बूथ पर जा गिरा। इससे बूथ धू-धूकर जलने लगा। शाम का समय होने से वहां भीड़ भी थी। अचानक से बूथ जलने से खड़े लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज रवी मिश्रा पहुंचे और फायर बिग्रेड को बुलवाकर आग बुझवाई। आग से पूरा बूथ पलभर में जल गया।
विज्ञापन

अग्रिशमन अधिकारी राममिलन भारती ने बताया कि आग बुझा दी गई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें