फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग लगने से तीन दुकानें राख

Mon, 18 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना चौराहे पर शनिवार रात संदिग्ध हालात में तीन दुकानों में आग लग गई।  इससे डेयरी , रेडीमेड गारमेंट और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों में रखा माल जल कर राख हो गया।
विज्ञापन




फायर ब्रिगेड ने घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करीब चार लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।


थाना क्षेत्र के रऊकरना गांव निवासी रामप्रसाद यादव की डेयरी, रामचंद्र बाजपेई की कोल्ड ड्रिंक्स और
पूरा निस्पंसारी गांव के सत्यपाल सिंह की रेडीमेड गारमेंट्स और तिरपाल की रऊ चौराहे पर दुकानें है।


शनिवार रात संदिग्ध हालात में डेयरी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पास की रेडीमेड गारमेंट्स और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों को पेट में ले लिया। दुकानों से आग की लपटें उठती देख कर राहगीरों में भगदड़ मच गई।


 
आग बुझाने में कामयाबी न मिलने पर इलाकाई लोगों ने माखी थाना पुलिस को सूचना दी। माखी थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों जूझ़ने के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



पीड़ित दुकानदार सत्यपाल सिंह ने बताया आग लगने से उनकी दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े, छाता, तिरपाल, बोरा और साड़ी समेत दो लाख रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया।


वहीं दुकानदार रामप्रसाद ने एक क्विंटल घी, दही तथा तख्त-बिस्तर समेत डेढ़ लाख रुपये और रामचंद्र ने कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान में रखा 20 रुपये का सामान जलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें