फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी प्लांट में ट्रक चालकों ने की हड़ताल

Sun, 17 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम रिफिलिंग प्लांट के ट्रक चालकों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर लोडिंग बंद कर दी और नारेबाजी की। प्लांट अधिकारियों की सूचना पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल प्लांट पहुंचने पर चालक तितर बितर हो गए। शाम पांच बजे तक प्लांट में काम ठप रहा था।
विज्ञापन


 
हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में 200 ट्रक चालक शनिवार सुबह प्लांट प्रबंधन के खिलाफ  एकजुट हो गए। मैनेजर के कई बार आश्वासन देने के बावजूद मांगे पूरी न होने से क्षुब्ध ट्रक चालकों ने प्लांट कर्मचारियों के खिलाफ  गेट पर नारेबाजी की।


चालकों ने बताया कि प्लांट के बाहर जहां सड़क पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक खड़े कराए जाते हैं, वहीं उनके ऊपर से 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन निकली है। इससे जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। पूर्व में दो ट्रक चालकों पर हाईटेंशन लाइन से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



 
कंपनी की ओर से इन मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि नहीं दी गई। विद्युत लाइन के नीचे खड़े गैस सिलेंडरों से लदे टैंकर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चालक प्लांट मैनेजर के बर्ताव से आहत है। कहा कि जब तक कोई लिखित समझौता नहीं होगा, काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।


इस दौरान सर्वेश यादव, अरुण कुमार, शिवकुमार, विनय कुमार सहित अन्य ट्रक चालक मौजूद रहे। इस संबंध में प्लांट मैनेजर राजेश कुमार सिन्हा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया।


वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक अनुराग कुमार ने बताया कि कंपनी का चालकों से कोई लेनादेना नहीं होता है, जो भी बात होती है वह ट्रांसपोर्टर से होती है। ट्रांसपोर्टर और कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। जल्द ही मामले का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें