फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बार में आग लगने के बाद हुआ ब्रेक डाउन

Thu, 23 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोड ज्यादा पड़ जाने से इब्राहिमाबाद उपकेंद्र के मोतीनगर फीडर के बस बार में आग लग गई। यह देख एसएचओ ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तभी ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को पसीने छूट गए। करीब छह घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


वर्तमान में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में बढ़ी है। कई फीडर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी समस्या के कारण गुरुवार को लगभग एक बजे ओवरलोड के चलते इब्राहिमाबाद उपकेंद्र से जुड़े मोतीनगर फीडर के बस बार में आग लग गई। आग बढ़ते देख एसएचओ ने तुरंत मामले की सूचना बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।

इसके बाद सबस्टेशन में कर्मचारियोें की मदद से आग पर काबू बुझाई गई। इसके चलते ब्रेकडाउन (लोकल फाल्ट) हो गया। बिजली कर्मचारियों को लोकल फाल्ट खोजने में खासा समय लग गया। फाल्ट मिलने के बाद उसकी मरम्मत हुई तब कहीं जाकर शाम 7 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


एसडीओ टाउन मनीष यादव ने बताया कि बस बार में आग लग जाने और उसके बाद ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बंद की गई थी। आग बुझाने के बाद बस बार व ब्रेकडाउन को सही कराया गया। शाम को आपूर्ति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें