फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर नवई गांव के पास बुधवार रात 10बजे पैदल सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश रावत पहुंचे और सरकारी आर्थिक सहायता और वाहन का पता लगाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तब जाम खुला। इस दौरान एक घंटे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नवई गांव निवासी बहादुर लोधी (40) पुत्र जगदीश, बुधवार रात करीब 10 बजे अपने पुराने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन बहादुर लोधी को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अजगैन-मोहान मार्ग पर जाम लगा दिया। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह पहुंचे और मृतक के बेटे कर्ण, अर्जुन, पत्नी रूपाली व अन्य परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घर वाले टक्कर मारने वाले वाहन पकड़ने और सरकारी सहायता की मांग पर अड़ गए। हादसे की सूचना पर मोहान विधायक ब्रजेश रावत भी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने वाहन का पता लगाकर चालक को गिरफ्तार करने, हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। रात करीब 11 बजे शव को हटाकर यातायात शुरू कराया गया।
कोतवाल ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का तलाश की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें