फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था बेपटरी, चार पांच घंटे ही आ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नगर निकाय चुनाव के तुरंत बाद पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था बीस दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। लगातार कटौती के कारण नागरिकों को मौजूदा समय में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे अब पेयजल व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। नागरिकों ने विभाग से शासनादेशानुसार बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह कस्बा हमेशा बिजली विभाग की उपेक्षा का शिकार रहा है। लंबे समय से इस नगर में शासनादेशानुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है। नगर निकाय चुनाव के दौरान एक सप्ताह तक जरूरत भर बिजली मुहैया कराई गई। किंतु नगर निकाय चुनाव के बाद ही बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। शासन से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक तथा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली का रोस्टर लागू है लेकिन चुनाव के बाद बिजली का आने जाने समय तय नहीं रह गया है। मौजूदा समय में नगर में सिर्फ चार-पांच घंटे बिजली आने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में कटौती के कारण बिजली संचालित सभी यंत्र शोपीस बने हैं और पानी की व्यवस्था भी डगमगा गई है। नागरिकों को पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे नागरिकों में आक्रोश है। नगर के अजय तिवारी, वकील अंसारी, रुपम रस्तोगी, गिरधर दीक्षित, रामनरेश कुशवाहा, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, महेंद्र कटियार आदि नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से नगर को 14 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है। उधर दूसरी तरफ नगर के मोहल्ला अंसार मैदान स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंके होने के कारण समूचा नगर भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। नगर के आनंदी टोला, कसैटा, अंसार मैदान, गढ़ी चमरौधा, टेढ़ी बजरिया आदि मोहल्ले एक सप्ताह से अंधेरे मेें डूबे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें