उन्नाव। मियागंज खंड शिक्षाअधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को नवाबगंज का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां रहे खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी को बीघापुर ब्लाक के अलावा सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। कुछ खामियों के चलत उन्हें नवाबगंज ब्लाक से हटाया गया है।
नवाबगंज ब्लाक में कई दिन पहले से चर्चा में रहे चौधरी को जनसूचना अधिकार के तहत सूचनाएं न देने, शिक्षकों की ट्रेनिंग में धांधली, सरकारी धन के दुरुपयोगे, स्कूल में मान्यता देने के लिए प्रबंधकों से वसूली करने, शिक्षकों को प्रताड़ित करने, शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता तथा नियमों के विरुद्ध कार्य करने को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीघापुर ब्लाक में स्थानांतरित कर दिया। उनकी जगह शुक्रवार को सुरेश चंद्र वर्मा ने कार्यभार गृहण कर लिया।
आरटीआई से नहीं दी थी सूचना
कप्तान सिंह ने जनसूचना अधिकार के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान आए खर्च का ब्यौरा मंागा था लेकिन चौधरी ने उपलब्ध नहीं कराया। इस पर अपीली अधिकारी एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने खंड शिक्ष अधिकारी से पांच दिनों के अंदर कप्तान सिंह को जनसूचना अधिकार के माध्यम से सूचनाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। कहा था कि यदि पांच दिन में सूचनाएं उपलब्ध न करा पाए तो जितने दिन देरी होगी उतने दिन का उनका वेतन काट लिया जाएगा।