फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क क्रांति लूट मामले में नपे जीआरपी एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लूट का खुलासा करने में नाकाम रहे जीआरपी एसओ पंकज कुमार सिंह पर तबादले की गाज गिरी है। उनके स्थान पर सुधाकर पांडेय को जीआरपी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पंकज कुमार सिंह को लखनऊ चारबाग जीआरपी में बतौर एसआई तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 26 अप्रैल को उन्नाव-सोनिक के मध्य संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कुछ बदमाशों ने चेनपुलिंग करके रोक दिया था। ट्रेन रुकने पर तीन महिलाओं की सोने व चांदी की चेन लूट ले गए थे। चेन लूट की इस घटना को जीआरपी के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया था। रेलवे एसपी डा. मनोज कुमार ने दूसरे दिन घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने जीआरपी उन्नाव को मामले के खुलासे के लिए लगाया था। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जीआरपी को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कप्तान ने शुक्रवार को ही उनका ट्रांसफर कर दिया और उनके स्थान पर सुधाकर पांडेय को जीआरपी उन्नाव का नया थानाध्यक्ष बनाया। पंकज 5 अप्रैल को ही यहां आए थे। सुधाकर पांडेय ने शनिवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें