फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा फैलने की सूचना पर पहुंची डॉक्टरोें की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज/उन्नाव। गांव वसैना और केसरी खेड़ा में खसरे फैलने की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर मरीजों का इलाज कर दवाएं आदि बांटी। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को रोग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मालूम हो कि ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को वसैना गांव में खसरा फैलने की खबर प्रमुखता से छापी। खबर का असर यह रहा कि बुधवार को ही डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर लोगों का हाल जाना और इलाज किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज के गांव वसैना में खसरा फैलने और तमाम लोगों के चपेट में आने की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी मिश्रा जिला संक्रामक रोग नियंत्रण के चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को लेकर गांव पहुचे। टीम ने सत्यापन किया जहां केवल तीन मरीज बुखार व दानों से पीड़ित मिले। डाक्टरों ने उनका इलाज किया। उसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर के गांव केसरीखेड़ा पहुंची। टीम ने बीमारी का सत्यापन किया तो वहां खसरे के 10 मरीज मिले। दोनों गांवों में टीम ने इलाज कर बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें