फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को दिशा देती है संतों की वाणी-मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। संत अंबरदास बाबा की मजार पर चादर पोशी तथा हवन पूजन के साथ दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संतों की वाणी समाज को दिशा देने का कार्य करती है, जो समाज के लिए जीता है वहीं संत है। इस मौके पर मेला आयोजक मुन्ना सिंह के अलावा अयोध्या सिंह प्रधान पाही, मेजर भगौती प्रसाद, रामकिंकर सिंह, राजकुमार सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, संत अंबरदास के बारे में लोग बताते हैं कि पंच गांव के घने जंगल में वर्षों पहले एक संत को तपस्या में लीन देखा गया था। संत कहां से आए, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बुजुर्ग यह जरूर बताते हैं कि अंतिम समय में संत ने यहीं समाधि ली थी। तभी से उनकी कच्ची चौरी पर पूजा अर्चना हो रही है। पाही, जंगलीखेड़ा, सैदपुर, मुन्नाखेड़ा, अलपीखेड़ा के ग्रामीण रोजाना पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। वहीं, आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। मेले में रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान की दुकानें लगती हैं और खेल तमाशे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें